Tuesday 20th of January 2026

Aligarh: शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग खाया जहर, फिर पति ने बताई अंदर की बात!

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 27th 2024 04:28 PM  |  Updated: December 27th 2024 04:28 PM

Aligarh: शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग खाया जहर, फिर पति ने बताई अंदर की बात!

ब्यूरो: UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे विवाहित महिला के पति ने ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी सास की रजामंदी के साथ उसकी पत्नी अवैध संबंध बना रही थी। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष से ही उसे मिली है।

 

इसके बाद उसने इस संबंध में जब अपनी पत्नी से बात की, तो उसने भी सही से जवाब नहीं दिया। विवाहित महिला के पति ने बताया कि कई बार प्रेगनेंसी के दौरान मिसकैरेज हुआ और यह जानबूझकर उसकी पत्नी ने किया। पांच साल शादी को हो चुके हैं, लेकिन इस अवैध संबंध के बारे में उसे कुछ समय पहले ही पता चला था। घटना वाले दिन शख्स को पत्नी घर पर नहीं मिली। इसके बाद उसने कई जगह अपनी पत्नी को ढूंढा। बाद में उसे जानकारी मिली कि पत्नी ने प्रेमी के साथ जहर खा लिया है। दोनों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network