Monday 5th of January 2026

UP Assembly Session: विधानसभा में उठा 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा, CM योगी बोले- ये बात सही नहीं है कि.....

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 17th 2024 04:37 PM  |  Updated: December 17th 2024 04:37 PM

UP Assembly Session: विधानसभा में उठा 69 हजार शिक्षक भर्ती का मुद्दा, CM योगी बोले- ये बात सही नहीं है कि.....

ब्यूरो: UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। आज विधानसभा में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा उठा। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 69 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं और वे सभी पढ़ा रहे हैं। ये बात सही नहीं है कि उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की बात है तो 69 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी हुए और वे सभी 4 सालों से स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इससे पहले 68,500 शिक्षकों की भर्ती को पूरा किया गया, जिसमें से 42 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई है और आज वे पढ़ा रहे हैं।  

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा चयन बोर्ड बनाकर एक लाख साठ हजार शिक्षकों की भर्ती हुई है। पुलिस भर्ती की परीक्षा पारदर्शी तरीके से हुई है। हमारी सरकार ने साल 2017 से अभी तक सात लाख भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सरकारी नौकरी दी है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network