Tuesday 27th of January 2026

ताजमहल देखने पहुंचे पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने ताजमहल को 'शिव का प्राचीन मंदिर' बताया

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 27th 2024 11:20 AM  |  Updated: October 27th 2024 11:20 AM

ताजमहल देखने पहुंचे पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने ताजमहल को 'शिव का प्राचीन मंदिर' बताया

ब्यूरो: अयोध्या के छावनी पीठाधीश्वर परमहंस महाराज शनिवार, 27 अक्टूबर को आगरा के ताज महल पहुंचे। परमहंस महाराज ताज महल का दीदार करने आगरा आए थे। लेकिन वह ताज का दीदार नहीं कर पाए थे क्योंकि परमहंस महाराज को धर्मदंड के साथ ताजमहल में प्रवेश नहीं करने दिया गया था और उन्हें रोक दिया गया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। कल परमहंस महाराज एक बार फिर ताजनगरी में ताज महल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल की पार्किंग में पहुंचते ही परमहंस महाराज ने ताजमहल को 'तेजोमहालय' कहकर पुकारा।

परमहंस महाराज ने दावा किया कि ताज महल भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है और आज हम तेजोमहालय के दर्शन करने आए हैं। जब पिछली बार परमहंस महाराज ताजमहल आए थे, तब उन्हें गेट पर रोक दिया गया था। इस मामले में काफी विवाद हुआ था। लेकिन कल परमहंस महाराज ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल के फेमस डायना बेंच पर बैठकर उन्होंने फोटो भी क्लिक करवाई।

परमहंस महाराज ने कहा, "तेजोमहालय के दर्शन कर अच्छा लग रहा है, यह प्राचीन शिव मंदिर है और इसका नाम तेजोमहालय है। आक्रमणकारियों ने हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है।"

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network