Sunday 11th of January 2026

Ayodhya Ram Mandir: बदले जाएंगे राम मंदिर के पहले तल पर लगे पत्थर, जानें वजह

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 09th 2024 10:30 AM  |  Updated: November 09th 2024 10:30 AM

Ayodhya Ram Mandir: बदले जाएंगे राम मंदिर के पहले तल पर लगे पत्थर, जानें वजह

ब्यूरो: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें कार्य का निरीक्षण किया गया है। जिसके बाद ये तय हुआ कि सप्त मंदिर के बीच एक छोटा सा सरोवर भी बनाया जाएगा। पहले तल पर कुछ पत्थरों को भी बदला जाएगा।

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी। राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने बताया कि पहले तल पर कुछ पत्थरों को बदला जाएगा। इनमें कुछ कमजोर पत्थर लग गए हैं जिनकी मोटाई तय मानकों के हिसाब से कम है और उनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि पहले तल पर कुछ पत्थर कमजोर लग रहे हैं जिन्हें निकालकर उनकी जगह दूसरे पत्थर लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर पत्थर को हटाकर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे। मंदिर निर्माण समिति की तरफ से इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network