Wednesday 5th of February 2025

Ayodhya Ram Mandir: रामलला विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना बढ़ी, एक महीने में मिला इतना दान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 27th 2024 10:59 AM  |  Updated: January 27th 2024 10:59 AM

Ayodhya Ram Mandir: रामलला विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना बढ़ी, एक महीने में मिला इतना दान

ब्यूरोः अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। जब से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से राम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। इसी के साथ राम भक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है।  राम लला को केवल एक महीने में करीब 3550 करोड़ का दान मिला है।

इसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद में जो निधि समर्पण अभियान चलाया गया था, उस एक महीने के अभियान में लगभग 3550 करोड़ रुपये का दान आया है। इस दान को मिलाकर कुल 4500 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी थी।  

श्रद्धालुओं ने दिया दिल खोलकर दान

प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामलला विराजमान होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहाकि पहले अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या 20000 के आसपास होती थी।  लेकिन रामलला के विराजमान होने के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या 10 गुना बढ़ गई है। इसके साथ राम मंदिर में मिलने वाले दान की राशि में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन ही रामलला को 3 करोड़ 17 लाख का दान मिला है और प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये का दान प्रतिदिन मिल रहा है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network