Wednesday 5th of February 2025

UP: बदायूं में भीषण हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार, दिवाली मनाने जा रहे थे बरेली

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 31st 2024 12:27 PM  |  Updated: October 31st 2024 12:27 PM

UP: बदायूं में भीषण हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार, दिवाली मनाने जा रहे थे बरेली

ब्यूरो: UP: बदायूं के मुजरिया क्षेत्र में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है, ऑटो में सवार लोग दिवाली मनाने घर आ रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें पति-पत्नी और बेटा-बेटा यानी एक पूरा परिवार था। सभी लोग नोएडा से बरेली दिवाली मनाने जा रहे थे।

  

हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार

हादसा इतना खतरनाक था कि टक्कर में शव सड़क पर कई फीट दूर तक बिखर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास हुआ। भीषण हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। घायलों को पास के जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

    

रॉन्ग साइड से आ रही थी मैक्स

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडर की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकलकर राजमार्ग पर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई थी। उसके बाद कार ने टेंपो में टक्कर मारी। हादसे के बाद डीएम निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। इस वीभत्स घटना के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए कि पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा। साथ ही एक घायल ने बताया कि हम लोग दिवाली मनाने के लिए ऑटो बुक कर घर लौट रहे थे। हाईवे पर रॉन्ग साइड से मैक्स आ रही थी, जिससे टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network