Thursday 1st of January 2026

Ballia: दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक मामला, युवक ने पत्नी को दिया इतना दर्द कि उसने उठाया ये कदम

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 14th 2025 01:46 PM  |  Updated: February 14th 2025 01:46 PM

Ballia: दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक मामला, युवक ने पत्नी को दिया इतना दर्द कि उसने उठाया ये कदम

ब्यूरो:  Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से दहेज उत्पीड़न का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले के गढ़वार थाना क्षेत्र के कुकुराहा गांव में तीस साल की सुनीता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

मृतका की मां सीमा देवी ने गढ़वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनीता का पति जयलाल राजभर उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और आए दिन मारपीट करता था। ज्यादा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर सुनीता ने यह घातक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि सीमा देवी की शिकायत पर आरोपी जयलाल राजभर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोगड़ा चट्टी नहर पुल के पास मौजूद है। तुरंत पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network