Sunday 11th of January 2026

Bareilly: 6 दिन पहले शादी, सुबह नहाने गई दुल्हन-बहुत देर तक नहीं आई, तोड़ा दरवाजा तो उड़े सबके होश

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 29th 2024 04:05 PM  |  Updated: November 29th 2024 04:05 PM

Bareilly: 6 दिन पहले शादी, सुबह नहाने गई दुल्हन-बहुत देर तक नहीं आई, तोड़ा दरवाजा तो उड़े सबके होश

ब्यूरो: Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के पांच दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल के बाथरूम में नहाने गई। लेकिन बाथरूम के अंदर ही उसकी मौत हो गई। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से आया यह मामला काफी चर्चाओं में बना हुआ है। जिस तरह नई नवेली दुल्हन की मौत हुई है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है।

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दीपक की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर निवासी सूजरपाल की बेटी दामिनी से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। आस-पास के लोग नई बहु की मुंह दिखाई करने आ रहे थे। लेकिन शादी के पांच दिन के भीतर ही खुशियों वाला घर गमगीन हो गया।

 

जानिए पूरी घटना

बीते बुधवार रोज की तरह दामिनी बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो पति दीपक ने उसे कई बार आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद परिजन घबरा गए और बाथरूम का गेट तोड़ दिया।

अंदर जाकर देखा तो दामिनी फर्श पर बेहोश पड़ी थी और धमाके से गीजर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। परिजन ने तुरंत दामिनी को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दामिनी की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network