Sunday 9th of March 2025

Bareilly: नशे में धुत दूल्हे ने अपने दोस्त को पहनाई वरमाला, दुल्हन ने मारा थप्पड़; लौटी बारात

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 08th 2025 02:40 PM  |  Updated: March 08th 2025 02:40 PM

Bareilly: नशे में धुत दूल्हे ने अपने दोस्त को पहनाई वरमाला, दुल्हन ने मारा थप्पड़; लौटी बारात

ब्यूरो: Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला बरेली जिले के क्लोडिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव का है। यहां नशे में धुत दुल्हे ने दुल्हन को नजरअंदाज करते हुए अपने दोस्त को ही वरमाला पहना दी। इस हरकत से दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी से सीधा मना कर दिया। लाख समझाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही, जिसके बाद पूरी बारात को लौटना पड़ा।

 

जानकारी के मुताबिक, 23 फरवरी को बरखेड़ा गांव में शादी थी। दूल्हा रविंद्र शराब के नशे में धुत होकर शादी के मंडप में पहुंचा। जिसके बाद उसने वरमाला दुल्हन को पहनाने के बजाय अपने दोस्त को पहना दी। यह देखकर दुल्हन ने तुरंत दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी से मना कर दिया। थप्पड़ कांड के बाद पूरा मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। कुर्सियों और खाने को फेंका गया।

 

दुल्हन के ताऊ ने बताया कि दूल्हा बहुत ज्यादा नशे में था और उसने शराब पी रखी थी। जिसके बाद वह दहेज की मांग करने लगा। यह बात दुल्हन को पसंद नहीं आई और उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया। बारात लौटने पर दुल्हन के ताऊ ने कहा कि परिवार को बहुत बुरा लगा कि बारात लौट गई लेकिन इस बात की खुशी है कि बिटिया की जिंदगी बच गई।

पूरा मामला इतना बढ़ गया कि परिवार को पुलिस बुलानी पड़ी। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक बातचीत चली लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर कायम रही।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network