Saturday 10th of January 2026

सुसाइड करने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे इंस्टा पर थीं लाइव, रोते हुई दिखी, होटल में पंखे से लटकता मिला शव

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  March 26th 2023 03:40 PM  |  Updated: March 26th 2023 03:42 PM

सुसाइड करने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे इंस्टा पर थीं लाइव, रोते हुई दिखी, होटल में पंखे से लटकता मिला शव

 ब्यूरो: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज यानि रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल कमरा नंबर 105 में सुसाइड कर लिया। उसका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया। हालांकि अभी तक की जानकारी में सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

रविवार की सुबह जब काफी देर तक दरवाजा ना खुला तो होटलकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। उसके बाद भी दरवाजा ना खुलने पर स्टॉफ द्वारा पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर उनका शव पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक्ट्रेस की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आपको बता दें कि आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव कर रहने वाली थी। शुक्रवार देर रात वह शूटिंग कर वापिस होटल चली गई थी। 

सुसाइड से पहले एक्ट्रेस आकांक्षा हुई थी लाइव

मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस आकांक्षा ने सुसाइड करने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव किया था। लाइव के दौरान वह बहुत रोई भी थी। हालांकि अब वीडियो डिलीट हो चुका है। इससे पहले बीती देर रात एक्ट्रेस आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह बेली डांस करते हुए नज़र आई थी। 

सुसाइड के बाद रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग

आपको बता दें कि सुसाइड के कुछ घंटों के बाद ही एक्ट्रेस आकांक्षा का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ है। वीडियो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं। 

 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network