Wednesday 19th of March 2025

'काशी-मथुरा के लिए नहीं कोर्ट की जरुरत, लोग खुद बनाएं..', संगीत सोम का विवादित बयान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 19th 2025 05:34 PM  |  Updated: March 19th 2025 05:34 PM

'काशी-मथुरा के लिए नहीं कोर्ट की जरुरत, लोग खुद बनाएं..', संगीत सोम का विवादित बयान

ब्यूरो: UP News: देश में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत जारी है। इसी बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने कहा कि अब सही समय आ गया है कि औरंगजेब की निशानी मिटाई जाए। उन्होंने कहा कि अब काशी और मथुरा में कोर्ट का सहारा नहीं लिया जाएगा। लोग खुद उन्हें ध्वस्त कर मंदिर बनाने का काम करेंगे।

भाजपा के नेता संगीत सोम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि औरंगजेब जैसे आतातायी का भारत का हर सनातनी चाहता है कि औरंगजेब की निशानी भारत से मिटा देना चाहिए। संगीत सोम ने कहा कि आज हम सभी ने संकल्प लिया है कि भारत में औरंगजेब जैसे आतातायी, दुराचारी और आतंकी का यहां कोई निशान नहीं होना चाहिए और हमारी काशी व मथुरा दोनों मुक्त होने चाहिए।

 

संगीत सोम ने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि जब औरंगजेब ने हमारे मंदिर तोड़े थेथे, तो वो कोर्ट की शरण में गया था, तो फिर आज भी लोगों को कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं है। और अपने मंदिर बनाने की जरूरत है। जैसे हमारे साथ हुआ था, आज लोग भी उसी पर उतारू हैं। संगीत सोम मेरठ में होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने ये बात कही। सोम ने कहा कि आज लोगों को शपथ दिलाई कि बाबर की निशानी खत्म करने के लिए काशी में भगवान भोले शंकर का भव्य मंदिर और मथुरा में कृष्ण जी का मंदिर बनाएंगे।

 

संगीत सोम ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में कोई बयान देता है, तो वो सपा कार्यकर्ता का नहीं बल्कि अखिलेश यादव का बयान है। और अगर औरंगजेब के नाम पर किसी सड़क का नाम है, तो राहुल गांधी भी देशद्रोही में आते हैं। अखिलेश यादव जो बोल रहे हैं, ऐसा लगता है कि उनके अंदर भी औरंगज़ेब की आत्मा आ चुकी है। पूरे देश से औरंगजेब का नामोनिशान मिटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जनता ही इसका फैसला लेगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network