Thu, Mar 23, 2023

वरमाला पहनाने के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली खुशियां

By  Vinod Kumar -- December 4th 2022 11:44 AM
वरमाला पहनाने के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली खुशियां

वरमाला पहनाने के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली खुशियां (Photo Credit: File)

 लखनऊ: यूपी के लखनऊ में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के दौरान दुल्हन की वरमाला के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है। यहां राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी समारोह चल रहा था। बुद्धेश्वर शिवांग की बारात आई थी। 

बरात आने की खुशी में महिलाएं गीत गा रही थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। माहौल खुशनुमा था। दोनों तरफ से हंसी मजाक चल रहा था। दूल्हा दुल्हन का स्टेज पर इंतजार कर रहा था। दुल्हन वरमाला हाथ में लिए अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने वाले थे। इसी दौरान दुल्हन अचानक बेहोश होकर गिर गई। 

दुल्हन के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी छिड़ककर कर दुल्हन को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। इसके बाद लोग दुल्हन को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खुशियां मातम में बदल गईं।  

डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। दुल्हन के पिता ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब थी। कुछ दिनों से बुखार भी था और बीपी भी डाउन था। डॉक्टरों से इलाज चल रहा था, लेकिन बेटी इस तरह से छोड़कर चली जाएगी किसी को यकीन नहीं था।

  • Share

Latest News

Videos