Sunday 1st of February 2026

महाकुंभ में अंधविश्वास बताने पर बवाल, नागा साधुओं के हंगामे का वीडियो वायरल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 17th 2025 01:30 PM  |  Updated: January 17th 2025 01:30 PM

महाकुंभ में अंधविश्वास बताने पर बवाल, नागा साधुओं के हंगामे का वीडियो वायरल

ब्यूरो: Mahakumbh News: प्रयागराज में आयोजित हो रहे भव्य-दिव्य महाकुंभ में देश-विदेश के श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जुट रहे हैं। आस्था के महासंगम में एक अजीब घटना ने सबका ध्यान खींच लिया है। महाकुंभ को लेकर कुछ युवाओं ने अंधविश्वास विरोधी पोस्टर लगाए, जिससे नागा साधु भड़क उठे। यह विवाद तेजी से बढ़ा और अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस इसकी जांच में जुटे हैं।

 

श्रद्धा बनाम अंधविश्वास

महाकुंभ 2025 में हर कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ युवाओं ने महाकुंभ को अंधविश्वास करार देने वाले पोस्टर लगाए। इन पोस्टर्स में लिखा था, "अंधविश्वास का मेला है, कुंभ एक बहाना, मुक्ति चाहिए तो समझ जगाना है।" युवाओं ने लीडरस्पीकर के जरिए भी अपनी बात रखी। इस पर नागा संन्यासी भड़क गए और उन्होंने युवाओं के स्टॉल व पोस्टर तोड़ दिए। इस विवाद की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, और इसका वीडियो वायरल हो गया।

 

पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि ये स्टॉल आचार्य प्रशांत के फॉलोवर्स का था। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इसका आचार्य प्रशांत से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि इन युवाओं की मंशा क्या थी और वे कहां से आए थे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network