Wednesday 5th of February 2025

UP: गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर लाठीचार्ज, जज से बदसलूकी का आरोप

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 29th 2024 01:07 PM  |  Updated: October 29th 2024 01:27 PM

UP: गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर लाठीचार्ज, जज से बदसलूकी का आरोप

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की जिला कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। नाहर सिंह यादव नाम के एडवोकेट और उनके कई वकील साथियों की जिला जज से बहस हो गई। इसके बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया, जज पर कुर्सियां फेंकी गईं। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। कई थानों की पुलिस को कोर्ट में लगाया गया है। पुलिस ने जज को सुरक्षित कोर्ट रूम से निकाल लिया है।

अब वकील कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जज के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अब वकील कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। जज के खिलाफ नारेबाजी कर हैं। सूचना यह है कि जजों ने भी बदसलूकी के खिलाफ अपना काम बंद कर दिया है।

तस्वीरें देखिए...

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network