Friday 2nd of January 2026

भैंस को लाठी मारने पर दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, 6 घायल 22 गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 11th 2023 06:54 PM  |  Updated: March 11th 2023 06:54 PM

भैंस को लाठी मारने पर दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, 6 घायल 22 गिरफ्तार

सम्भल के बहजोई इलाके में शनिवार के दिन भैंस को लाठी मरने पर दो समुदायों के बीच झड़प हो गया। झड़प में 6 लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर खूब लाठी डंडे चलाये और पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, भैंस को लाठी मारने को लेकर पहले तो दो समुदायों में बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया साथ ही पथराव करने लगे जिसमे 6 लोग घायल हो गए। 

सुचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर 22 लोगों को हिरासत में ले लिया तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कई लोग नशे की हालत में भी पाए गए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

होली के मौके पर विवाद में 7 घायल

बता दें कि इस से पहले सहारनपुर में होली के अवसर पर झड़प हुआ था जिसमे 7 लोग घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार, अंकित नाम का युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी सामने से ऐतेशाम नामक युवक भी आ गया दोनों की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस कारण दोनों बाइक की टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों युवक के बीच विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के साथी आ पहुंचे और फिर दोनों गुटों में लड़ाई हो गई। इस झड़प में सात लोग घायल हो गए।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network