Wednesday 11th of February 2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन से CM योगी ने की मुलाकात, देखें फोटो

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 23rd 2024 11:09 AM  |  Updated: January 23rd 2024 11:09 AM

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमिताभ बच्चन से CM योगी ने की मुलाकात, देखें फोटो

ब्यूरोः अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। पूरे देशभर में इस पावन समारोह के मौके पर उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत तक का नाम शामिल रहा। वहीं, कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किए हैं। फोटोज में अमिताभ बच्चन और यूपी सीएम बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ दूसरी फोटो में महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुलाकात कर रहे हैं। 

इसके साथ सीएम योगी ने एक ओर फोटो शेयर की है, जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का अभिवादन करते हुए भी देखा गया। इस पोस्ट के कैप्शन में यूपी सीएम ने लिखा, 'सभी को राम राम। आप सभी पर प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे'।

बता दें रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। इस समारोह मे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणदीप हुडा, माधुरी दीक्षित समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network