Monday 24th of February 2025

श्री गुरु नानक देव जी दे प्रकाश पर्व पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, लखनऊ के कार्यक्रम में की शिरकत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 15th 2024 11:38 AM  |  Updated: November 15th 2024 11:38 AM

श्री गुरु नानक देव जी दे प्रकाश पर्व पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, लखनऊ के कार्यक्रम में की शिरकत

ब्यूरो: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम योगी ने श्री गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शिका हैं। साथ ही, सीएम योगी ने कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली की शुभकामनाएं दी और भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    

सीएम योगी ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा "ਸਤਿਗੁਰ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਗਟਿਆ  ਮਿਟੀ ਧੁੰਧੁ ਜਗਿ ਚਾਨਣੁ ਹੋਆ। महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई! विश्व को समता, सद्भावना, सदाचार और बंधुत्व का संदेश देतीं श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शिका हैं।"

     

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा ''सनातन आस्था के महापर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' की प्रदेशवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माँ गंगा के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।''

   

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network