Thursday 6th of February 2025

AU के 136वें दीक्षांत समारोह में सीएम योगी, कवि कुमार विश्वास को दी मानद उपाधि

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 27th 2024 03:17 PM  |  Updated: November 27th 2024 03:17 PM

AU के 136वें दीक्षांत समारोह में सीएम योगी, कवि कुमार विश्वास को दी मानद उपाधि

ब्यूरो: सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी ने दीक्षांत समारोह में कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि दी और 8 छात्रों व 144 विद्यार्थियों को डिग्री दी। सीएम योगी ने दीक्षांत समारोह में कहा कि युवा को हम कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक मानते हैं। यही युवा कल का भविष्य है।

सीएम योगी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "हम समय के साथ चलेंगे तो समाज, देश और दुनिया हम सबका अनुसरण करेगी। वरना हम पिछलग्गू बनकर रह जाएंगे।" इलाहाबाद विश्वविद्यालय इसी द्वंद का शिकार है। विपरीत चुनौतियों का सामना करते हुए विश्वविद्यालय अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और गौरव को प्राप्त करने के लिए जूझ रहा है। विश्वविद्यालय अपने पुरातन गौरव को पाने के लिए जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, इससे वह दिन दूर नहीं जब वह अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

 

सीएम योगी ने दीक्षांत समारोह में कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि से सम्मानित किया। इससे पहले यह मानद उपाधि विश्वविद्यालय की तरफ से तीन विभूतियों को दी जा चुकी है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन और वैज्ञानिक डॉ. दीपक धर शामिल थे। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि ये मेरे पुरखों के सत्कर्म हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network