Thursday 29th of January 2026

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ में साथ दिखेगा 'यादव परिवार'

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 22nd 2024 12:10 PM  |  Updated: November 22nd 2024 12:10 PM

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ में साथ दिखेगा 'यादव परिवार'

ब्यूरो: UP: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की आज जयंती है। इस मौके पर सपा की तरफ से प्रदेश के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने अपने एक्स पर अकाउंट पर लिखा- पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

    

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आज लखनऊ में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आएगा। पार्टी दफ्तर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और शिवपाल यादव एक साथ नजर आएंगे। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लखनऊ में पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम रखा गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network