Fri, Apr 26, 2024

पूर्वोत्तर में भी CM योगी का बजा डंका, इतनी सीटों पर खिलाया कमल

By  Shivesh jha -- March 3rd 2023 03:40 PM -- Updated: March 3rd 2023 03:54 PM
पूर्वोत्तर में भी CM योगी का बजा डंका, इतनी सीटों पर खिलाया कमल

पूर्वोत्तर में भी CM योगी का बजा डंका, इतनी सीटों पर खिलाया कमल (Photo Credit: File)

चुनाव के समय लगभग हर राज्यों में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के लिए एक मुख्य चेहरा बन गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों के बाद अब योगी आदित्यनाथ का डंका पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बजने लगा है।

त्रिपुरा में चुनाव के समय योगी आदित्यनाथ को पार्टी ने कुछ सीटों पर प्रचार का जिम्मा दिया था जिसमे सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहरा दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 की व्यस्त कार्यक्रम के बीच दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा गए थे। त्रिपुरा में उन्होंने अपने अंदाज में रैली को सम्बोधित किया जिसमे बुलडोजर भी खड़े दिखे।

इस दौरान योगी ने 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए प्रचार किया और सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए। जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया उसमे बागबासा की सीट पर जादब लाल नाथ ने 1461 मतों से जीत हासिल की।

कल्याणपुर सीट से प्रमोद नगर पिनाकी दास चौधरी 6613 मतों से, टाउन बारडोवाली से प्रो. डॉ. माणिक साहा 1257 मतों से, फटीकराय से सुग्धांशु दास 5112 मतों से विजयी हुए जबकि सूर्यमणि नगर से राम प्रसाद पाल  1908 मतों से और मजलिशपुर सीट से सुशांत चौधरी 5172 मतों से विजयी हुए।

बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। इन राज्यों ने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

  • Tags
  • Share

ताजा खबरें

वीडियो