Wednesday 7th of January 2026

सांसद प्रिया सरोज से जल्द होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी, 1 साल से कर रहे हैं दोनों डेट!

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 21st 2025 05:30 PM  |  Updated: January 21st 2025 05:30 PM

सांसद प्रिया सरोज से जल्द होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी, 1 साल से कर रहे हैं दोनों डेट!

ब्यूरो: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि उनकी सगाई और रोका को लेकर कथित वायरल खबरों से उन्होंने इंकार भी किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तूफानी सरोज ने बताया कि 16 जनवरी को अलीगढ़ में रिंकू सिंह के पिता के साथ हुई बातचीत में दोनों परिवार ने शादी को लेकर सहमति बना ली है। अब तक कोई सगाई या प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है।

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया और रिंकू एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। उस दोस्त के पिता भी क्रिकेटर हैं। दोनों एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं। अब परिवारों की सहमति के साथ ही यह रिश्ता तय हो गया है। सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ में होगी। दोनों की सगाई और शादी की तारीखें संसद सत्र के बाद तय की जाएंगी।

रिंकू सिंह वर्तमान में 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेलेंगे। इसके बाद वह आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। तूफानी सरोज ने कहा कि शादी के कार्यक्रम रिंकू के क्रिकेट शेड्यूल को प्रभावित नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों ने रिंकू सिंह के अलीगढ़ स्थित घर, ओज़ोन सिटी में मुलाकात की। इस दौरान ‘शगुन’ और उपहारों का आदान-प्रदान कर रिश्ता पक्का किया गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network