Saturday 3rd of January 2026

UP: 30 से फरार देवबंद बम धमाके का आरोपी गिरफ्तार, ATS ने दबोचा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 18th 2024 05:15 PM  |  Updated: November 18th 2024 05:15 PM

UP: 30 से फरार देवबंद बम धमाके का आरोपी गिरफ्तार, ATS ने दबोचा

ब्यूरो: UP: तीस साल से फरार चल रहे आतंकवादी नजीर अहमद उर्फ मुस्तफा वानी उर्फ जावेद इकबाल को एटीएस देवबंद ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। मुस्तफा वानी साल 1993 में देवबंद बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी था और साल 1994 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। तब से एटीएस और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

    

पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा फरार होने के बाद अपना नाम और हुलिया बदलकर अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा है। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने उसे देवबंद थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मुस्तफा की गिरफ्तारी पर सहारनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

    

आपको बता दें कि मुस्तफा वानी ने साल 1993 में देवबंद के यूनियन चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी और चार आम नागरिक घायल हो गए थे। इस घटना के बाद देवबंद पुलिस ने मुस्तफा के ऊपर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद से वह फरार था। एटीएस की स्पेशल टीम वानी को पकड़ने के लिए कई सालों से कोशिश में थी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network