Saturday 7th of March 2026

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर डिप्टी CM का बयान, बोले- "घटना को गंभीरता से लिया...."

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 15th 2025 10:48 AM  |  Updated: April 15th 2025 10:48 AM

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर डिप्टी CM का बयान, बोले- "घटना को गंभीरता से लिया...."

ब्यूरो: Lucknow: लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सोमवार देर रात आग लग गई। अंबेडकर जयंती के कारण अस्पताल के अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं थे। जिस मंजिल पर आग लगी, वहां फीमेल मेडिसिन, आईसीयू और एचडीयू जैसे वार्ड हैं। अकेले एक मंजिल पर 40 से 50 मरीज और उनके तीमारदार भर्ती थे। आग के धुएं ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया।

बिजली गुल होने से सब कुछ अंधेरे में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी और डॉक्टर वहां से भाग गए। मरीजों की जान की परवाह किए बिना तीमारदारों ने उन्हें बचाने में मदद की। मरीजों को पीठ के बल पर बाहर निकाला गया। शीशे टूटने के बाद दमकल विभाग की टीम अंदर गई। लोगों को निकालने के लिए क्रेन और सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया। 

दो सौ मरीजों को अलग-अलग चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है। गंभीर रोगियों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 26 वर्षीय महिला कांति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि आईसीयू में भर्ती 61 वर्षीय राजकुमार प्रजापति की ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से मौत हो गई। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घटना सोमवार रात करीब 9:25 बजे हुई। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, जांच में अब तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

 

क्या बोले डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अब मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, 200 मरीजों को बाहर निकाला गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर धुआं देखा गया। वहां से अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिक्स ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहां से 200 मरीजों को बाहर निकाला गया। कई अस्पताल उनका इलाज कर रहे हैं। दो-तीन गंभीर मरीजों को केजीएमयू की गहन चिकित्सा इकाई में भेजा गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network