Friday 14th of March 2025

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, टलेगा राहु-केतु का संकट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 13th 2025 06:00 PM  |  Updated: March 13th 2025 06:00 PM

होलिका दहन की राख से करें ये उपाय, टलेगा राहु-केतु का संकट

ब्यूरो: Holi 2025: होलिका दहन से निकली राख से किया गया एक विशेष उपाय आपके जीवन की परेशानियों को खत्म कर सकता है। यह प्रयोग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सुख-समृद्धि लाता है। होलिका दहन के बाद उसकी राख को लेना काफी शुभ माना जाता है। यह राख कई तरह की बाधाओं और संकटों को दूर करने में मददगार होती है।

 

होलिका दहन की राख को एक सफेद कपड़े में बांध लें और इसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें। ऐसा करने से घर में किसी तरह की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी। अगर घर में बार-बार बीमारियां या धन संबंधी परेशानियां हो रही हैं, तो इस राख को तिजोरी या अलमारी में रख दें। यह घर में धन की बरकत बनाए रखने में मदद करेगा। होलिका दहन की राख का तिलक लगाने से बुरी शक्तियों का असर खत्म होता है। इसे माथे पर लगाकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस राख को पानी में मिलाकर घर के कोनों में छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर का माहौल सकारात्मक बनेगा।

 

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार बुरी नजर लगती है, तो इस राख को एक छोटे से पोटली में डालकर उसकी जेब या बैग में रखें। यह बुरी नजर से बचाव करेगा। इस प्रयोग को करने से जीवन में आने वाली समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। इस होली पर इस महाप्रयोग को जरूर अपनाएं और जीवन को खुशहाल बनाएं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network