Monday 19th of January 2026

Farrukhabad: दूल्हे ने दिखाई 1.20 लाख रुपये महीने वाली सैलरी स्लिप फिर भी नहीं मानी दुल्हन, लौटा दी बारात

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 26th 2024 12:30 PM  |  Updated: November 26th 2024 12:30 PM

Farrukhabad: दूल्हे ने दिखाई 1.20 लाख रुपये महीने वाली सैलरी स्लिप फिर भी नहीं मानी दुल्हन, लौटा दी बारात

ब्यूरो: Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। यह घटना तब हुई जब दुल्हन ने वरमाला डाल दी लेकिन फेरे लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सभी हैरान हो गए। दरअसल, दुल्हन को बताया गया था कि दुल्हे के पास सरकारी नौकरी है, लेकिन असल में दुल्हा एक प्राइवेट इंजीनियर निकला।

  

यह शादी एक सरकारी क्लर्क के बेटे की थी, जिसे गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। विधिपूर्वक शादी की रस्में हो रही थीं, लेकिन जब वरमाला के बाद और फेरे से पहले दुल्हन पक्ष ने दुल्हे की नौकरी के बारे में पूछा, तो मामला बिगड़ गया। दुल्हे के पिता ने बताया कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है। यह सुनकर दुल्हन ने कहा कि उसे सरकारी नौकरी वाला दुल्हा चाहिए था, इसलिए वह प्राइवेट जॉब वाले से शादी नहीं करेगी।

    

दुल्हे ने दिखाई 1.20 लाख रुपये महीने वाली सैलरी स्लिप

मामले को तूल पकड़ता देख दुल्हे ने अपनी पे स्लिप दिखाकर बताया कि वह महीने का 1.20 लाख रुपये कमाता है। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। वहां मौजूद लोग भी दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश करने में लगे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसके बाद तय किया गया कि दोनों पक्ष शादी के खर्चों को आपस में बांट लेंगे। जिसके बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network