Friday 9th of January 2026

UP: 'देश को राहुल गांधी की जरूरत', बृज भूषण शरण सिंह ने ये क्या कह दिया?

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 02nd 2025 01:55 PM  |  Updated: January 02nd 2025 01:55 PM

UP: 'देश को राहुल गांधी की जरूरत', बृज भूषण शरण सिंह ने ये क्या कह दिया?

ब्यूरो: UP: भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। ये बयान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। उन्होंने कहा है कि देश को राहुल गांधी की जरूरत है। बृज भूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी साल 2025 में सीरियस हो जाएं, उन्हें अपनी बचकानी हरकत छोड़नी चाहिए।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बृज भूषण सिंह ने कहा, देश को राहुल गांधी की जरूरत है। राहुल को अयोध्या आना चाहिए और वहां जाकर भगवान राम के दर्शन करने चाहिए। बृज भूषण सिंह ने आगे कहा, राहुल गांधी सद्बुद्धि प्राप्त करें और देश के लिए जो जरूरी मुद्दे हैं, वह उठाते रहें। बृज भूषण ने आगे कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी का राजनीति में सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। 

वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद पर राजनीति करने से पहले कांग्रेस नरसिम्हा राव के अपमान के लिए माफी मांगें। पूर्व प्रधानमंत्री राव के शव को कांग्रेस कार्यकाल में नहीं ले जाने दिया गया था। ये चाहते थे कि सिर्फ उनके परिवार के अलावा किसी और की समाधि दिल्ली में न बने।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network