Wednesday 5th of February 2025

Ganga Snan 2024: 15 नवंबर को है गंगा स्नान, जानें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 14th 2024 03:10 PM  |  Updated: November 14th 2024 03:10 PM

Ganga Snan 2024: 15 नवंबर को है गंगा स्नान, जानें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ब्यूरो: Ganga Snan 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए कार्तिक माह का विशेष महत्व है। ये महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह में अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से देवी-देवता की उपासना करता है तो उसे विशेष फल प्राप्त होता है। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचकर स्नान और दान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।  

      

कब है शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2024 की सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, सत्यनारायण पूजा का समय सुबह 6 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा और चंद्रोदय का समय शाम 4 बजकर 51 मिनट का है। 

इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर भगवान शिव, सत्यनारायण भगवान, चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पूजा के समय कार्तिक पूर्णिमा की व्रत कथा पढ़ते हैं। इससे इस दिन का महत्व पता चलता है।

       

आस-पास गंगा घाट न होने पर क्या करें

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां आपके आस-पास गंगा घाट नहीं है या किसी कारण गंगा नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो आप घर पर गंगा स्नान कर सकते हैं। इसके लिए आप नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें और गंगा मैया का ध्यान करते हुए पवित्र जल में स्नान करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको भी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का शुभ फल प्राप्त होगा। गंगा स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network