Friday 2nd of January 2026

Gorakhpur: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं; जनता दरबार में कहा -किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 21st 2025 04:38 PM  |  Updated: January 21st 2025 04:38 PM

Gorakhpur: CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं; जनता दरबार में कहा -किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

ब्यूरो: Gorakhpur:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगाया। इस दौरान सीएम योगी ने 100 से ज्यादा फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायत सुनी। इनमें जमीन पर कब्जा से लेकर इलाज संबंधी शिकायतें थीं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाए। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार के दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर में जनता दर्शन का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया, जहां सीएम योगी ने खुद फरियादियों के पास जाकर उनकी बात सुनी। इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज जल्द से जल्द तैयार कर शासन को भेजे जाएं। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और निष्पक्षता की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। भूमि विवादों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाए।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network