Saturday 22nd of February 2025

Gorakhpur: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, नेपाल के 3 लोगों की मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 22nd 2025 12:30 PM  |  Updated: February 22nd 2025 12:30 PM

Gorakhpur: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, नेपाल के 3 लोगों की मौत

ब्यूरो: Gorakhpur Accident: शुक्रवार रात करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ में नेपाल लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ये सभी नेपाल के कंचनपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

   

ये एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर हुआ। गाड़ी में सवार सभी लोग प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे। तभी बांसगांव थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार ने एक ट्रैक्टर टॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद लोग जान बचाने के लिए चीख पुकार करने लगे।

   

महाकुंभ से वापिस लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। ये सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और स्नान करने के लिए कंचनपुर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 साल की हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 साल की वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 साल के परशुराम के रूप में हुई। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेश सहित 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network