Sunday 22nd of February 2026

लखीमपुर खीरी: मूंगफली के एक दाने ने ऐसे ले ली 4 साल की मासूम की जान, परिवार का रो रोकर बुरा हाल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  May 08th 2023 07:32 PM  |  Updated: May 08th 2023 07:32 PM

लखीमपुर खीरी: मूंगफली के एक दाने ने ऐसे ले ली 4 साल की मासूम की जान, परिवार का रो रोकर बुरा हाल

लखीमपुर खीरी: जिले से रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिस किसी ने सुना उसकी रूह कांप उठी. यहां एक 4 साल की बच्ची की सांस की नली में मूंगफली फंस जाने से मौत हो गई.

मामला लखीमपुर खीरी का है. जानकारी के मुताबिक, 4 साल की मासूम घर में बैठकर मूंगफली खा रही थी. परिवारजनों ने कभी ये नहीं सोचा होगी की मूंगफली से उनकी फूल सी बेटी की मौत हो जाएगी. घटना सुबह करीब 9 बजे की है. जब मूंगफली अचानक 4 साल की मासूम परी की सांस की नली में जा फंसी. जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जैसे ही परिजनों को पता लगा वो तुरंत उसे इलाके के निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ वहां से बच्ची को पलिया भेज दिया गया.

परिजन जब पलिया में एक निजी क्लीनिक पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं मिले. बताया जा रहा है कि परी करीब 20 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. जब डॉक्टर ने परी को चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं परिजन समय पर इलाज न मिलने का भी आरोप लगा रहे हैं.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं मासूम की आकस्मिक मृत्यु ने परिवार को झकझोर दिया. परिजनों का क्लीनिक के बाहर ही रो रोकर बुरा हाल था. जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वही गमजदा हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network