Thursday 22nd of January 2026

Hapur News: दो बेटों ने मां संग मिलकर कर दी सौतेले बाप की हत्या, कारण संपत्ति में हिस्सेदारी!

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 13th 2025 03:26 PM  |  Updated: February 13th 2025 03:26 PM

Hapur News: दो बेटों ने मां संग मिलकर कर दी सौतेले बाप की हत्या, कारण संपत्ति में हिस्सेदारी!

ब्यूरो: Hapur News: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति के लालच में पत्नी और दो बेटों ने मिलकर कथित तौर पर अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी। दोनों बेटों और पत्नी ने मिलकर 46 साल के संजय को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उसकी मां और दूसरा बेटा अभी फरार हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। जानते हैं क्या है पूरा मामला?

 

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में 10 फरवरी को 46 साल के संजय की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने संजय के सौतेले बेटे मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मोहित ने अपने भाई सोनित और मां नन्ही के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी थी। सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक संजय ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद अपने साले की पत्नी नन्ही से शादी कर ली थी। नन्ही और उसके दोनों बेटे संपत्ति में हिस्सा मांग रहे थे। संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

 

नन्ही और उसके बेटे मोहित और सोनित अपने सौतेले पिता की संपत्ति में हिस्सा मांग रहे थे। इसे लेकर 10 फरवरी को नन्ही और उसके बेटों ने मिलकर संजय को लाठी-डंडों और ईंट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से डंडा व ईंट बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपी की मां नन्ही और दूसरा बेटा सोनित अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network