Thursday 8th of January 2026

UP News: CM योगी के पास कितनी संपत्ति? दूसरे मुख्यमंत्रियों के मुकाबले प्रॉपर्टी के मामले में ये पोजिशन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 31st 2024 12:20 PM  |  Updated: December 31st 2024 12:20 PM

UP News: CM योगी के पास कितनी संपत्ति? दूसरे मुख्यमंत्रियों के मुकाबले प्रॉपर्टी के मामले में ये पोजिशन

ब्यूरो: UP News: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर की रिसर्च रिपोर्ट ने देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ कितने केस दर्ज हैं। आपको बता दें कि देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम पहले नंबर पर है, उनके पास कुल 931.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

इस लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र है। मुख्यमंत्री योगी 31 नामों वाली लिस्ट में 25वें नंबर पर हैं। एडीआर की रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो सीएम योगी के पास सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की संपत्ति है और वो इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की अनुसंधान रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023-2024 में भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय औसत आय (NNI) करीब 1 लाख 85 हजार 854 रुपए रही। वहीं एक मुख्यमंत्री की औसत आय 13 लाख 64 हजार 310 रुपए थी। यह भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय से करीब 7.3 गुना ज्यादा है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network