Sunday 1st of February 2026

'IIT वाले बाबा' ने आश्रम छोड़ा, महाकुंभ से गायब हो गए अभय सिंह, जानें कारण

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 17th 2025 02:20 PM  |  Updated: January 17th 2025 02:20 PM

'IIT वाले बाबा' ने आश्रम छोड़ा, महाकुंभ से गायब हो गए अभय सिंह, जानें कारण

ब्यूरो: Mahakumbh News: IIT वाले बाबा के नाम से महाकुंभ में मशहूर हुए अभय सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुवार रात को उनके माता-पिता उन्हें जूना अखाड़े के 16 मड़ीआश्रम में ढूंढने आए, लेकिन तब तक अभय आश्रम छोड़ चुके थे। आश्रम में मौजूद साधुओं की मानें तो लगातार इंटरव्यू देने से अभय सिंह के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने मीडिया में कुछ अनुचित बातें भी कहीं, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई।

अभय सिंह ने नशा करना शुरू कर दिया और नशे में इंटरव्यू देने लगे। साधुओं के अनुसार, वह अपनी इन हरकतों को सही ठहराने लगे, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और अधिक खराब हो गई। अभय सिंह को जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के पास ले जाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए, अखाड़े ने उन्हें आश्रम छोड़ने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक रात में ही अभय सिंह ने आश्रम छोड़ दिया। उनके माता-पिता के जाने के बाद, वह आधी रात को दोबारा आश्रम आए और अपना कुछ सामान लेकर चले गए।

लगभग 30 दिन पहले अभय सिंह की मुलाकात सोमेश्वर पुरी से हुई थी। सोमेश्वर पुरी ने कहा कि अभय सिंह को उनके आध्यात्मिक स्तर के कारण एक गुरु की जरूरत है। पुरी की मानें तो अभय सिंह ने अभी तक किसी को अपना गुरु नहीं माना है। उनकी आध्यात्मिक यात्रा में एक मार्गदर्शक की आवश्यकता है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network