Monday 12th of January 2026

Bareilly: बरैली में मैप के कारण हुई घटना पर परिवार का खुलासा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 27th 2024 12:25 PM  |  Updated: November 27th 2024 12:25 PM

Bareilly: बरैली में मैप के कारण हुई घटना पर परिवार का खुलासा

ब्यूरो: Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते दिनों हुए एक हादसे की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां बीते रविवार को एक कार पुल से रामगंगा नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारजनों का कहना है कि वे लोक शादी में जा रहे थे और मोबाइल में गूगल मैप लगा रहे थे। लेकिन गूगल मैप ने उन्हें अधूरे पुल का रास्ता दिखाया, जिस वजह से यह हादसा हो गया। हादसे का कारण पता चलने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग इस हादसे को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है कि इतने बड़े हादसे का जिम्मेदार कौन है।

 

बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर को जोड़ने के लिए साल 2022 में एक पुल का निर्माण कराया गया था। साल 2023 से पुल पर वाहन दौड़ने लगे थे। लेकिन कुछ महीने बाद आई बाढ़ के कारण जुलाई 2023 में पुल की अप्रोच रोड पूरी तरह से बह गई। जिसके बाद रामगंगा नदी पर बने इस पुल का किसी ने कुछ नहीं किया। रविवार को हुए कार हादसे मामले में लोक निर्माण विभाग के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है, साथ ही गूगल मैप्स के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी जिम्मेदार माना गया है।

 

हादसे के बाद पुल के पास मिट्टी पड़ चुकी है और सरकारी कर्मचारियों ने सूचना बोर्ड भी लगवा दिए हैं। वहीं यूपी तक से बात करते हुए मृतक के परिवार के लोगों ने PWD विभाग को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता अजय कुमार ने बताया कि, "प्रारंभिक जांच में पांचों अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। अब क्या कार्रवाई होनी है? यह मुख्यालय तय करेगा।"

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network