Wed, Apr 24, 2024

उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में होगा Jio 5G का विस्तार, कंपनी ने दी जानकारी

By  Shivesh jha -- March 9th 2023 08:50 AM
उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में होगा Jio 5G का विस्तार, कंपनी ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में होगा Jio 5G का विस्तार, कंपनी ने दी जानकारी (Photo Credit: File)

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस Jio ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की, ताकि पूरे भारत के 331 शहरों में अल्ट्रा हाई-स्पीड टेलीफोनी के अपने नेटवर्क का विस्तार किया जा सके।

कंपनी ने कहा कि Jio True 5G अब उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 अतिरिक्त शहरों में उपलब्ध है।

8 मार्च 2023 से इन 27 शहरों में Jio उपयोगकर्ताओं को Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1Gbps तक की गति पर असीमित डेटा का अनुभव ले सकते हैं।

Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहले घोषणा की थी कि Jio की 5G सेवाएं 2023 के अंत तक पूरे देश को कवर कर लेंगी। बयान में कहा गया है कि आज से हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ 27 शहरों के लोगों और व्यवसायों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रौद्योगिकी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), संवर्धित वास्तविकता (AR), और आभासी वास्तविकता (VR) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों की क्षमताओं को बढ़ाने का भी वादा करती है। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे राष्ट्र-निर्माण क्षेत्रों में नवीन अनुप्रयोगों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।

Jio के प्रवक्ता ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक Jio उपयोगकर्ता 2023 में Jio True 5G तकनीक के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले। दिसंबर 2023 तक Jio True 5G देश के हर शहर को कवर कर लेगा।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो