Wednesday 14th of January 2026

Kanpur: शादी में दुल्हन के पास पहुंचा भाई, बोला- 'दीदी! जीजा दो लड़कियों के साथ अंदर...' फिर नहीं हुई शादी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 28th 2024 01:10 PM  |  Updated: November 28th 2024 01:10 PM

Kanpur: शादी में दुल्हन के पास पहुंचा भाई, बोला- 'दीदी! जीजा दो लड़कियों के साथ अंदर...' फिर नहीं हुई शादी

ब्यूरो: Kanpur: उत्तर प्रदेश कानपुर में एक दुल्हे को शादी में महिला दोस्तों के साथ शराब पीना काफी भारी पड़ गया। दुल्हन को जब इस हरकत के बारे में पता चला, तो उसने शादी से मना कर दिया। दुल्हन के मना करने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हंगामा हुआ। पूरा मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को समझाया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।

जानें पूरा मामला

ये पूरा मामला कानपुर के बर्रा क्षेत्र के रहने वाले हिमांशु की शादी का है। हिमांशु की शादी कानपुर की मांधना क्षेत्र में रहने वाली लड़की से तय हुई थी। बारात दामोदर नगर के एक गेस्ट हाउस में पहुंची थी। वधु पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद शादी की रस्में हुईं, जयमाला हुई। फिर दुल्हा गेस्ट हाउस के एक कमरे में चला गया, जहां पर उसकी दो महिला दोस्त भी मौजूद थीं।

कमरे में जाने के बाद शराब की बोतलें खुली और दुल्हा हाथ में सिगरेट लेकर अपनी महिला दोस्तों के साथ शराब पीने लगा। लेकिन खिड़की से दुल्हन के भाई की नजर दुल्हे पर पड़ गई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। जब दुल्हन के घरवाले कमरे में पहुंचे, तो दुल्हा और उसकी महिला दोस्त शराब के नशे में मिलीं। दुल्हन के परिवार वाले भड़क गए और जब दुल्हन को इस बारे में पता चला, तो उसने शादी से मना कर दिया। 

दूल्हा और दुल्हन के परिवारवालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिसवाले दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गए और समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन, दूल्हे की हरकत से इतनी नाराज थी कि मानने को तैयार ही नहीं हुई। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी के खर्चे की भरपाई का दबाव बनाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने पैसे भरपाई के समय मांगा। तब कहीं जाकर मामला शांत हो पाया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network