Wednesday 7th of January 2026

UP News: कासगंज में मिट्टी खोदने के दौरान टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 12th 2024 02:00 PM  |  Updated: November 12th 2024 02:00 PM

UP News: कासगंज में मिट्टी खोदने के दौरान टीला धंसने से 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

ब्यूरो: UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब महिलाएं मिट्टी लाने के लिए गईं थीं और मिट्टी का टीला धंस गया। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सीएम योगी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।

    

कासगंज में चल रहे सत्संग कार्यक्रम के आयोजन के लिए करीब एक दर्जन महिलाएं मिट्टी लेने के लिए एक टीले पर गईं थीं। महिलाओं ने मिट्टी की खुदाई शुरू की और अचानक टीला धंस गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भी बुलडोजर की मदद से टीले की खुदाई कराई और गांव के सहयोग से मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला।

    

चार महिलाओं की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया और पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network