Saturday 22nd of February 2025

महाकुंभ पर बोले CM योगी- 'दुनिया के लोग अपनी भागीदारी के लिए उतावले, लेकिन विपक्ष....'

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 22nd 2025 01:28 PM  |  Updated: February 22nd 2025 01:28 PM

महाकुंभ पर बोले CM योगी- 'दुनिया के लोग अपनी भागीदारी के लिए उतावले, लेकिन विपक्ष....'

ब्यूरो: Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने चीनी मिल कुम्भी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बायोपॉलिमर प्लांट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि आज इसमें दुनिया की भागीदारी दिखाई दे रही है। देश की आधी आबादी आज महाकुंभ में डुबकी लगा चुकी है। दुनिया के किसी आयोजन में इतने लोग नहीं होते।

  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बायो प्लास्टिक प्लांट का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह पहली ऐसी यूनिट है जिसमें डिस्पोजल बोतल, केरी बैग आदि सभी बनेंगे और यह सभी तीन महीने में मिट्टी में गल भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी के सपने को साकार करने वाला अभियान है। सीएम योगी ने इसे बड़ी पहल बताया और कहा कि इसके जरिए सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया जाएगा। आज पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। ग्लोबल वार्मिंग चेतावनी है, पर्यावरण के प्रति हमें जागरूक होना ही चाहिए। यह मनुष्य की जिम्मेदारी है। यह संयंत्र लग रहा है जिससे नदी-नालों को भी कोई खतरा नहीं होगा।

  

सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक बड़ी चुनौती है कि गाय-भैंस प्लास्टिक खाती हैं और उस वजह से बीमार होती हैं। ये प्लास्टिक सड़क किनारे पड़ी रहती है और नष्ट नहीं होती, जिससे समस्या पैदा होती है। इस दौरान सीएम योगी ने महाकुंभ की सफलता का भी जिक्र किया और बोले कि वो यहां से प्रयागराज जाएंगे और महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखेंगे। 

सीएम योगी ने कहा कि ये संयोग है कि प्रयागराज में एक और पूरी दुनिया महाकुंभ में भागीदार बनने के लिए उतावली दिखाई दे रही है। कुंभ में ही आपने अपने आप महाकुंभ रच दिया। महाकुंभ का जो आनंद दिख रहा है, वही आनंद आज हमें यहां नजर आ रहा है। अब तक 60 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं, दुनिया के किसी आयोजन में इतनी आबादी नहीं होती है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network