Sunday 25th of January 2026

Lok Sabha Election 2024: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, CM योगी रहेंगे मौजूद

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 23rd 2024 12:32 PM  |  Updated: March 23rd 2024 12:32 PM

Lok Sabha Election 2024: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, CM योगी रहेंगे मौजूद

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की अगली सूची पर विचार मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक शनिवार शाम को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद होंगे।

इस बैठक में यूपी की शेष बची 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। साथ में सहयोगी दलों का कोटा भी तय हो सकता है। भाजपा ने अभी तक 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है। वहीं, बरेली, रायबरेली, मेरठ, कैसरगंज, गाज़ियाबाद, प्रयागराज, बलिया, कानपुर, मैनपुरी, सहारनपुर और देवरिया की सीट पर बदलाव देखा जा सकता है।  इसी के साथ केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के लगभग 150 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network