Friday 9th of January 2026

ICAI Result: ICAI रिजल्ट में लखनऊ के 47 छात्रों ने लहराया परचम

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 28th 2024 02:04 PM  |  Updated: December 28th 2024 02:04 PM

ICAI Result: ICAI रिजल्ट में लखनऊ के 47 छात्रों ने लहराया परचम

ब्यूरो: ICAI Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीए फाइनल परीक्षा 2024 में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 47 छात्रों ने परचम लहराया है। परीक्षा में लखनऊ के 725 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से ग्रुप एक में 29, दो में 39 और दोनों ग्रुप में 18 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

युक्ति अग्रवाल ने 600 में से 445 अंकों के साथ शहर में पहली रैंक हासिल की। 352 अंक पाने वाले कुशाय अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं। 351 अंकों के साथ शिवांश सोनी तीसरे स्थान पर हैं। 340 अंक प्राप्त कर वंशिता जैन चौथे और 333 अंकों के साथ कृतिका गुप्ता 5वें स्थान पर हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन नवंबर में 03 से 13 तारीख तक हुआ था। युक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से सीतापुर की हैं। वह पढ़ाई के लिए लखनऊ में थी। युक्ति ने कहा कि मैं रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। बीच-बीच में ब्रेक लेने के साथ हेल्थ का ध्यान रखा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network