Saturday 22nd of February 2025

Mahakumbh 2025: मेला क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, शेयर किया वीडियो

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 25th 2024 01:30 PM  |  Updated: December 25th 2024 01:30 PM

Mahakumbh 2025: मेला क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, शेयर किया वीडियो

ब्यूरो: Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ 2025 के लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा पर तैयारियों में खराब प्रबंधन का आरोप लगाया। बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय निवासियों की चिंताओं व प्रशासन के संबंध में कई मुद्दों को उठाया। साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

 

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “ये है भाजपा सरकार में ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ की तैयारी की सच्चाई! कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा चक्र का प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है। प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए तो भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी पर वैसी तेज़ी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही है।”

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के आसपास की स्थानीय जनता की ज़रूरतों और समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी तुरंत समाधान किया जाए। प्रयागराज के निवासियों के बीच किसी इमरजेंसी के घटित होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। हम चाहते हैं महाकुंभ भी चले और प्रयागराज भी गतिमान रहे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network