Thursday 19th of February 2026

महाकुंभ में माला बेचने वाली ये लड़की वायरल, मोनालिसा से हो रही है तुलना

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 17th 2025 03:30 PM  |  Updated: January 17th 2025 03:30 PM

महाकुंभ में माला बेचने वाली ये लड़की वायरल, मोनालिसा से हो रही है तुलना

ब्यूरो: Mahakumbh News: प्रयागराज में संगम किनारे चल रहे भव्य महाकुंभ के चलते हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक लड़की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस लड़की की खूबसूरती को देख लोग उसे प्यार से महाकुंभ की मोनालिसा कह रहे हैं। मालूम हो कि मोनालिसा के वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखे जा चुके हैं।

 

महाकुंभ में वायरल लड़की

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल महिला मोनालिसा माला बेचने का काम करती है। इस बीच उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मोनालिसा की मासूमियत और खूबसूरती ने उसे सोशल मीडिया पर सेंसेशन बना दिया है। ऐसे में महाकुंभ में शामिल लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में भीड़ मोनालिसा के आगे-पीछे भागती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग मोनालिसा के सांवले रंग, उसकी खूबसूरती और सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो "shivam_bikaneri_official" अकाउंट पर शेयर किए गए हैं। इस अकाउंट पर शेयर किए गए मोनालिसा के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक यूट्यूबर मोनालिसा से पूछता है कि क्या वह शादीशुदा है और क्या वह मेले में उसका पीछा करने वाले लड़कों में से किसी को पसंद करती है? इस पर मोनालिसा ने कहा, 'मैं उनमें से किसी को क्यों पसंद करूंगी? ये सभी मेरे भाई हैं।' मोनालिसा ने बताया कि वह केवल उसी से शादी करेगी जिसे उसके माता-पिता उसके लिए चुनेंगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network