Tuesday 10th of February 2026

UP: बागपत के जैन महोत्सव में बड़ा हादसा; 40 से ज्यादा घायल-5 की मौत, DM ने बताया घटना का कारण

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 28th 2025 11:57 AM  |  Updated: January 28th 2025 11:57 AM

UP: बागपत के जैन महोत्सव में बड़ा हादसा; 40 से ज्यादा घायल-5 की मौत, DM ने बताया घटना का कारण

ब्यूरो: UP: उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में स्टेज गिरने से 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, जैन संत की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के मौके पर कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। तभी स्टेज गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है, फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ये कार्यक्रम बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में हो रहा था। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एसपी और एडिशनल एसपी भी भारी फोर्स के साथ आ गए। फिलहाल राहत-बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

  

बागपत के डीएम ने क्या बताया

बागपत में हुए बड़े हादसे में अब बागपत के जिलाधिकारी अस्मिता लाल का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बागपत की डीएम ने बताया कि घटना में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया। बीस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network