Friday 6th of February 2026

गाजियाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची मरीजों की जान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  August 01st 2023 03:15 PM  |  Updated: August 01st 2023 03:15 PM

गाजियाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची मरीजों की जान

गाजियाबाद: जिले के इंदिरापुरम इलाके में एक अस्पताल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. 

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीती रात करीब 1 बजकर 51 मिनट की है. इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में न्याय खंड स्थित एमीकेयर अस्पताल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि ये आग अस्पताल के बाहर बिजली के पैनल में लगी थी. जिसके चलते पूरे अस्पताल में धुंआ भर गया था.

बताया जा रहा है कि अस्पताल में आईसीयू और जनरल वॉर्ड में 10 मरीज मौजूद थे. इसके अलावा डॉक्टर और स्टाफ पहले ही सुरक्षित निकल आए थे.

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया. वहीं दमकल कर्मियों ने पहुंचकर सबसे पहले अस्पताल में मौजूद 10 मरीजों को बाहर निकाला. साथ ही आग पर काबू पाया गया.

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network