Fri, Mar 31, 2023

CM सामूहिक विवाह समारोह में हुई शादी फिर नहीं दिखी दुल्हन, SDM के पास पहुंचा पति

By  Shivesh jha -- March 3rd 2023 08:29 PM
CM सामूहिक विवाह समारोह में हुई शादी फिर नहीं दिखी दुल्हन, SDM के पास पहुंचा पति

CM सामूहिक विवाह समारोह में हुई शादी फिर नहीं दिखी दुल्हन, SDM के पास पहुंचा पति (Photo Credit: File)

29 नवंबर 2022 को आगरा के शमशाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने के बाद लड़का अपनी दुल्हन के लिए परेशान है। शमशाबाद विकासखंड परिसर में विवाह सम्मलेन के दौरान लड़का लड़की ने शादी कर योजना का लाभ भी लिया लेकिन लड़की के परिजनों ने विदाई करने से इंकार कर दिया।

मामला जब तूल पकड़ने लगा तो सामाजिक पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब पीड़ित लड़का इसकी शिकायत फतेहाबाद तहसील पहुंचकर एसडीएम से की है। 

लड़का ने शिकायत में लिखा है कि लड़की के परिजन लड़की की दूसरी शादी नौ मार्च को कर रहे हैं, लड़का का कहना है कि दूसरी शादी के लिए शादी कार्ड भी छप गया है। युवक का आरोप है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि लड़की पक्ष को ही दिया गया जबकि लड़के पक्ष ने भी जेवरात और अन्य सामान लड़की को दिया। 

जानकारी के मुताबिक लड़का राजस्थान के बाड़ी क्षेत्र स्थित अठपैरिया गांव का निवासी है, जबकि लड़की इरादत नगर थाना क्षेत्र के कुर्रा स्थित एक गांव की रहने वाली है।  

शिकायत में युवक ने शादी रुकवाकर लड़की पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उप जिलाधिकारी फतेहाबाद जेपी पांडे का कहना है कि उक्त मामले को संबंधित थाने में सौंपा गया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Share

Latest News

Videos