Friday 6th of February 2026

मथुरा: बरसाना में राधा जन्मोत्सव में हादसा, 2 श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत, CM योगी ने जताया दुख

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  September 23rd 2023 02:08 PM  |  Updated: September 23rd 2023 02:08 PM

मथुरा: बरसाना में राधा जन्मोत्सव में हादसा, 2 श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत, CM योगी ने जताया दुख

मथुरा: बरसाना में राधा जन्मोत्सव में एक बड़ा हादसा हो गया। राधा जन्मोत्सव में दर्शन करने आए 2 श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई है। ये हादसा आज यानी शनिवार सुबह बरसाना के लाडली जी मंदिर में अभिषेक दर्शन के दौरान हुआ। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को मंदिर से सुरक्षित निकालने का कार्य शुरू कर दिया है।  

अभिषेक दर्शन के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 4 बजे बरसाना के लाडली जी मंदिर में अभिषेक दर्शन पूजन चल रहा था। इस दौरान मंदिर में अनुमान से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस भीड़ में से एक महिला और एक बुजुर्ग बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों श्रद्धालुओं को अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उधर, राधा जन्मोत्सव पर बरसाना में हुए हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network