Sun, May 05, 2024

मथुरा: जिलाधिकारी ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण, जारी किए गए बाढ़ कन्ट्रोल रूम नंबर

By  Shagun Kochhar -- July 13th 2023 11:53 AM
मथुरा: जिलाधिकारी ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण, जारी किए गए बाढ़ कन्ट्रोल रूम नंबर

मथुरा: जिलाधिकारी ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण, जारी किए गए बाढ़ कन्ट्रोल रूम नंबर (Photo Credit: File)

मथुरा: इन दिनों उत्तर भारत में मानसून का असर दिखाई दे रहा है. वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तर भारत में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. वहीं उफनती यमुना को लेकर जिला अधिकारी ने यमुना घाटों का निरीक्षण किया. वहीं निरीक्षण के बाद एक बाढ़ कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.


यमुना घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोकुल बैराज और आस पास के घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गांववासियों, मछुआरों, नाव चालकों और गोताखोरों से बातचीत की और वहां की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने बाढ़ एवं यमुना जी के पानी का स्तर का जायजा लिया और स्वयं नाव के माध्यम से यमुना का जलस्तर देखा.


घबराने की जरूरत नहीं- जिलाधिकारी

निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना जी का जल स्तर अभी सामान्य है. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. प्रशासन की टीम द्वारा निरंतर घाटों एवं गांवों में निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से अनुरोध किया है कि घाटों और नदियों के आस पास जाने से बचे साथ ही सावधान रहें.

उन्होंने बताया कि यमुना जी के किनारे स्थित गांव में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है और सभी पर 24 घंटो की ड्यूटी लगा दी गई है. बाढ़ चौकी पर मजिस्ट्रेट रातों में जायेंगे और वहां की स्थित की सूचना जिलाधिकारी को निरंतर बताएंगे. जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे है.


साथ ही विभिन्न तहसीलों के लिए बाढ़ कन्ट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं.

1- बाढ़ कन्ट्रोल रूम जनपद मुख्यालय- 0565-2974934, 0565-2972962

2- तहसील मांट बाढ़ कन्ट्रोल रूम - 05663-299101

3- तहसील सदर बाढ़ कन्ट्रोल रूम- 0565-2470742, 9758199483, 9412659447

4- तहसील महावन बाढ़ कन्ट्रोल रूम - 05661-297004, 9457417233, 8630853240

5- तहसील छाता बाढ़ कन्ट्रोल रूम - 8266814502


  • Share

ताजा खबरें

वीडियो