Tuesday 11th of February 2025

दिल्ली में मायावती की सभी 68 सीटों पर जमानत जब्त, AIMIM से भी नीचे रहा बसपा का ग्राफ

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 09th 2025 12:47 PM  |  Updated: February 09th 2025 12:47 PM

दिल्ली में मायावती की सभी 68 सीटों पर जमानत जब्त, AIMIM से भी नीचे रहा बसपा का ग्राफ

ब्यूरो: Delhi Election Result: हरियाणा के बाद अब दिल्ली के चुनाव में भी बसपा जीरो पर रही। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन AIMIM से भी नीचे चला गया। बसपा ने दिल्ली में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 0.58 प्रतिशत वोट मिले। बसपा के मुकाबले औवेसी की पार्टी ने सिर्फ 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे 0.78 प्रतिशत वोट मिले।

 

बसपा के दिल्ली में भी विधायक हुआ करते थे। साल 2008 में पार्टी के दो विधायक थे लेकिन समय के साथ पार्टी का ग्राफ गिरता चला गया। साल 2008 में बसपा का वोट शेयर 14 प्रतिशत से ज्यादा था। उस समय बसपा की यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार थी। लेकिन उसके बाद से पार्टी का धरातल लगातार गिरता चला गया। 

 

सबसे ज्यादा देवली सुरक्षित सीट पर 2581 वोट मिले

बसपा को सबसे ज्यादा देवली सुरक्षित सीट पर 2581 वोट मिले, वहीं सबसे कम वोट मटिया महल में 130 वोट मिले। 53 सीटें ऐसी रहीं जहां बसपा को एक हजार से कम वोट मिले। वहीं 68 में से 42 सीट ऐसी रहीं जहां नोटा से भी कम वोट बसपा को मिले। यूपी के नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी कांशीराम भी दिल्ली की 8 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ी। लेकिन वह भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। केवल 2 सीटें ही ऐसी रहीं, जहां उन्हें बसपा के उम्मीदवार से अधिक वोट मिले। चंद्रशेखर के प्रत्याशी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे अधिक 3080 वोट मिले।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network