Saturday 3rd of January 2026

Meerut: मेरठ के यूनिसेक्स सैलून में पुलिस का छापा, अंदर का नजारा देख उड़े होश

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 18th 2024 02:53 PM  |  Updated: November 18th 2024 02:53 PM

Meerut: मेरठ के यूनिसेक्स सैलून में पुलिस का छापा, अंदर का नजारा देख उड़े होश

ब्यूरो: Meerut:उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को पुलिस ने मेरठ के एक सैलून में छापेमारी की थी, जिसके वजह से सैलून चर्चा का विषय बना हुआ है। मेरठ के मंगल पांडे नगर इलाके में पुलिस ने हाई-फाई सैलून की आड़ में चल रहे मसाज पार्लर और वैश्यवृत्ति के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस की मानें तो इस यूनिसेक्स सैलून में पुलिस को कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

   

यूनिसेक्स सैलून में छापा

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में एक मसाज पार्लर यूनिसेक्स सैलून में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां 9 लड़कियां और 7 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने उन्हें मौके से ही हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक पार्लर की संचालिका वहां से फरार हो गई, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में है। पुलिस को छापेमारी के दौरान वहां से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

   

मौके से 9 लड़कियां मिलीं

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि, 'इस छापेमारी में सीओ सिविल लाइन के निर्देशन में एएचटीयू और महिला थाना प्रभारी भी शामिल थे। सभी गिरफ्तारी के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।'

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network