Sun, May 05, 2024

यूपी में 26 जुलाई तक फिर से मानसून एक्टिव, नोएडा में हिंडन और कानपूर में गंगा नदी से बाढ़ का खतरा बढ़ा

By  Shagun Kochhar -- July 23rd 2023 01:53 PM
यूपी में 26 जुलाई तक फिर से मानसून एक्टिव, नोएडा में हिंडन और कानपूर में गंगा नदी से बाढ़ का खतरा बढ़ा

यूपी में 26 जुलाई तक फिर से मानसून एक्टिव, नोएडा में हिंडन और कानपूर में गंगा नदी से बाढ़ का खतरा बढ़ा (Photo Credit: File)

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है। रविवार को पूरे पश्चिमी यूपी में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं आज कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट है।


शनिवार को मेरठ में बारिश हुई है। इसके साथ गोरखपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और चंदौली में भी बादल छाए हुए हैं। प्रदेश की नदिया पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गाजियाबाद में हिंडन नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। वहीं कानपूर में गंगा नदी भी डेंजर जोन से बस 11 सेमी नीचे बह रही है।





बता दें कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के 12 गांवों में बाढ़ आने का खतरा है। नदी के किनारे छिजारसी और चोटपुर इलाके में पानी भर चुका है। नोएडा प्रशासन और पुलिस इलाके में मुनादी करवा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अपील कर रही है। प्रशासन ने लोगों के खाने पीने रहने का व्यवस्था सामुदायिक केंद्र में किया है। ​​​​




कानपुर में गंगा का जलस्तर किनारे पर रहने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। लोगों को डर है कि गंगा का जल स्तर बढ़ना नहीं थमा तो उनके घर डूब जाएंगे। गंगा में घर घंटे जल स्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक गंगा से 2.48 लाख क्यूसेक पानी बहाया गया है। वहीं अभी हरिद्वार और नरौरा से दो दिन पहले छोड़ा गया पानी भी आने वाला है। ऐसे में गंगा से बाढ़ आने का खतरा और बढ़ गया है।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो